​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​निगमीय शिकायतें​

निगमीय शिकायत मॉड्यूल (सीसीएम) सीएसवी फ़ाइल का उपयोग करके शिकायतों को अपलोड करने की सुविधा प्रदान करती है। यह सुविधा ऑनलाइन इंटरफ़ेस के माध्यम से शिकायतों को दर्ज करके मानव श्रम की बचत करती है। इंटरफ़ेस पर जाने के लिए ​यहां क्लिक करें

सभी प्रमुख डाक महानिदेशक को संबोधित निदेशालय के पत्र संख्या ३-६ / २०११​ / पीजी दिनांक १८/१२/१​३​ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार केवल पंजीकृत ग्राहकों को ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सुविधा हेतु पंजीकरण करने के लिए, ग्राहक को संबंधित डाक मंडल के प्रमुख डाक महानिदेशक को निम्नलिखित प्रारूप में जानकारी और ग्राहकों द्वारा बुक किए जाने वाले संभावित मासिक औसत शिकायतों की जानकारी के साथ एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है।​

Sl. No.

अपेक्षित जानकारी

डाटा प्रकार

अधिकतम लंबाई​

टिप्पणियाँ​

ग्राहक का नाम पाठ ५०
ग्राहक का पता ​ पाठ ५० कार्यालय का पता
ग्राहक का शहर पाठ ५०
ग्राहक का पिनकोड​पाठ डाकघर का पिनकोड जिससे ग्राहक को पत्र प्रषित करने के लिए संलग्न किया जाता है​
पंजीकरण कार्यालय​ पाठ ५० डाक मंडल जिससे ग्राहक संलग्न है​
बुकिंग कार्यालय​ पाठ ५० उस सीसीसी का नाम जो ग्राहक द्वारा की गई शिकायतों का निदान करेगा​
ग्राहक का ईमेल ​ पाठ ५० admin@mail.com
ग्राहक का फोन ​ पाठ २००४४-३३३३३३३​
ग्राहक का मोबाइल संख्या पाठ १५९९९९९९९९९९
१०  ग्राहक का लॉग-इन आईडी ​ पाठ २०ग्राहक का लॉग-इन आईडी ​
११​ प्रति माह शिकायतों की औसत संख्या​
पाठ ५० ​कृपया ग्राहक द्वारा की जाने वाली शिकायतों की औसत संख्या प्रदान करें। इससे ग्राहक के खाते को शिकायत संख्या श्रृंखला आवंटित करने में मदद मिलेगी।

घोषणा

मैं / हम ..............पूर्व में ही निदानित मामलों के संबंध में (पूर्व में ही सुपुर्द कर दी गई वस्‍तुएँ आदि) तथा उन मामलों के संबंध में भी जहाँ बुकिंग की तारीख सात दिनों से कम है, शिकायतें अपलोड नहीं करेंगे। मैं / हम ............... यह समझते हैं कि यदि यह पाया जाता है कि मैं / हम .............. उपरोक्‍त शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो विभाग द्वारा बिना कोई कारण बताए यह सुविधा वापस ले ली जाएगी। ​

तारीख                                                                                                                                                                               ​  अधिकृत हस्ताक्षरी का हस्ताक्षर ​

स्टेशन                                                                                                                                                                                                   मोहर

यह सुविधा उन ग्राहकों को दी जाएगी जिनकी एक समय में न्यूनतम दस शिकायतें अपलोड करने की संभावना है।​

संबंधित प्रमुख डाक महानिदेशक को आवेदन प्रस्तुत करने के बाद, यदि ग्राहक की याचिका स्वीकृत होती है तो उसे शिकायतें अपलोड करने के लिए परिचय पत्र और यूआरएल विवरण प्राप्त होगा। यदि याचिका स्वीकृत नहीं होती है, तो प्रमुख डाक महानिदेशक ग्राहक को तद्नुसार सूचित करेंगे। ​

प्रत्येक डाक अनुमंडल का एक प्रमुख डाक महानिदेशक होता है।​ अपने क्षेत्र का डाक अनुमंडल जानने के लिए ​यहां क्लिक करें पिनकोड खोजने के लिए में अपना पिनकोड दर्ज करें।​

प्रमुख डाक महानिदेशक के संपर्क विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें।

पिछला अपडेट: 14 अप्रैल 2019​